ग्वालियर के फूलबाग चौराहे पर अतिथि विद्वानों का आंदोलन जारी है
ग्वालियर।
अतिथि विद्वान 32 दिनों से कड़कड़ाती ठंड में सड़कों पर बैठे हुए हैं महाराज कब ढाल तलवार बनोगे आप। प्रदेश के अतिथि विद्वानों के जज्बे को देखकर ग्वालियर के लोग उन्हें सलाम कर रहे हैं ।आंदोलन में अपनी सक्रिय भागीदारी निभा रही महिला अतिथि विद्वानों ने कहा कि सरकार अगर हमारी मांग जल्दी नहीं मानती
तो अब हम महिलाएं आमरण अनशन करेंगी जो सरकार के लिए शर्म की बात होगी ।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बहनों के भाई और बच्चों के मामा बने हुए हैं। 32 दिन से बहने आंदोलन कर रही हैं और भाई का कहीं पता नही | क्या इसी तरह से भाईसे बहनों की अपेक्षा रहती है।
क्या एक भाई का यही फर्ज होता है, जो आज शिवराज सिंह चौहान कर रहे हैं । अतिथि विद्वान अब अपना सर्वस्व समर्पित कर इस आंदोलन में कमर कस लिए हैं और मध्य प्रदेश के समस्त जिलों से अतिथि विद्वान निरंतर इस आंदोलन में पहुंचकर अपना सहयोग कर रहे हैं ।
अतिथि विद्वान नियमितीकरण संघर्ष मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुरजीत सिंह भदौरिया का कहना है कि हम 25 वर्षों की सेवा का सरकार क्या प्रतिफल देना चाहती है यह स्पष्ट कर दें । पुरुष अतिथि विद्वानों के साथ महिलाएं भी कंधे से कंधा मिलाकर पूरा साथ और सहयोग दे रही हैं । आज क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने वाले अतिथि विद्वान डॉक्टर मनीष प्रजापति उज्जैन से एवं डॉ अमित निगम ,शहडोल डॉक्टर भदोरिया ।












