गृहमंत्री सौपेंगे 256 हितग्रहियों को पीएम आवास की सौगात

0
266

पहले फेस में महलगांव में बने आवासों की चाबी 16 को ग्वालियर आ रहे केन्द्रीय गृह मंत्री सौंपेंगे

ग्वालियर ।

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महलगांव में बनाए गए 256 एमआईजी 3 बीएचके का आवंटन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह द्वारा किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल ने बताया कि 16 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री अमित शाह ग्वालियर आ रहे हैं। यहां पर वह नए एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही शहर विकास से जुडी कई योजनाओं को भी जनता के लिए लोकार्पित करेंगे। इनमें नगर निगम द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महलगांव पर बनाए गए 256 एमआईजी 3 बीएचके की सौगात जनता को सौंपी जाएगी। नगर निगम आयुक्त श्री कान्याल ने आमजनों से अपील की है कि जिन लोगों ने पीएम योजना के तहत आवासों को बुक कराया है, वह आवासों को प्राप्त करने के लिए हितग्राही अपनी बची हुई किश्तों को पूर्ण जमा कर रजिस्ट्री कराएं।

LEAVE A REPLY