ग्वालियर – मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले यादव समाज को एकजुट करने के लिए यदुवंशी महासभा द्वारा लगातार अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर यादव समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जा रहा है इसी तारतम्य में यादव समाज द्वारा यदुवंशी महासभा के कार्यक्रम में ग्वालियर के सचिन तेंदुलकर मार्ग स्थित गार्डन यादव समाज बंधुओं के लिए होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया यदुवंशी महासभा अध्यक्ष रुपेश यादव के तत्वावधान में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जहां ग्वालियर चंबल अंचल से यादव समाज से जुड़ी सभी प्रतिभाओं राजनीतिज्ञों अधिकारियों और समाज के गणमान्य लोगों को एक मंच पर इकट्ठा कर समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम किया गया

कार्यक्रम में शिवपुरी की जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने जहां मुख्य अतिथि के रूप में समाज बंधुओं को एकता में बंधने का सूत्र दिया तो वही पूर्व डीआईजी हरि सिंह यादव ने भी समाज के लोगों को संबोधित कर उनसे समाज के लिए और समाज की बेहतरी के लिए काम करने की अपील की यदुवंशी महासभा के अध्यक्ष रुपेश यादव ने कहा कि समाज को एकजुट करना ही उनका प्रथम प्रयास है कार्यक्रम में मौजूद मुख्य अतिथि शिवपुरी जिला पंचायत अध्यक्ष नेहा यादव ने कहा कि समाज को एक सूत्र में बांधने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित हुआ है जिसमें अलग-अलग क्षेत्रों में काम करने वाले सभी यादव बंधु कार्यक्रम में शामिल हुए हैं और हम अपनी एकजुटता का परिचय दे रहे हैं.होली मिलन समारोह के बहाने चुनाव से पहले यादव एकजुट












