नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान समारोह सम्पन्न 

0
185
सखवार समाज द्वारा समाज की प्रतिभावान महिलाओं का किया गया सम्मान 
ग्वालियर – सखवार समाज धर्मशाला कमल विहार हरिखेड़ा मुरार में नारी शक्ति प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसका आयोजन महिला मण्डल हरिखेड़ा द्वारा किया गया। इसमें समाज की प्रथम ग्रेजुएट एवं पोस्ट ग्रेजुएट, प्रथम शासकीय कर्मचारी, प्रथम शिक्षिका, प्रथम डॉक्टर एवं प्रथम वरिष्ठ एवं ख्याति प्राप्त करने वाली प्रतिभावान महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि संत श्यामदास बाई थीं। अध्यक्षता श्रीमती मृदुला देवी ने की।
समारोह को संबोधित करते हुए प्रो. सुनीता गुर्जवार ने बताया कि उन्होंने अपने जीवन में संघर्ष किया तथा अपने परिवार का भी पूरा ध्यान रखा। तब इस मुकाम तक पहुँची हैं। श्रीमती बाली सिंह ने बताया कि उन्होंने अपनी पढ़ाई शादी के बाद भी जारी रखी। पढ़ाई पूर्ण कर आज वे कृषि के क्षेत्र में लगभग 300 महिलाओं को मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देकर समाज की महिलाओं को रोजगार मुहैया करा रही हैं। साथ ही एफपीओ का भी सफल संचालन कर रही हैं। श्रीमती लक्ष्मी कन्नौजी शिक्षिका ने बताया कि वे अपने जीवन में संघर्ष कर शिक्षिका के पद पर पदस्थ हुईं तथा अपनी तीनों बच्चियों को शिक्षा दिलाई एवं परिवार का सफल संचालन कर रही हैं।
डॉ. सुनीता डण्डौतिया सहायक प्राध्यापक ने बताया कि वे काफी संघर्ष के बाद शिक्षित होकर सहायक प्राध्यापक बनीं एवं अपने बच्चे का आईआईटी कानपुर में चयन कराया। उन्होंने बताया कि वे अपने परिवार का भी सफल संचालन कर रही हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. राखी दादौरिया द्वारा किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महिला मण्डल हरिखेड़ा द्वारा किया गया। इसमें श्रीमती राजकुमारी, सोमवती, मिथलेश, मीरा बाई, शकुन्तला बाई, केतकी बाई, ऊषा बाई, पार्वती, ऊषा दादौरिया, कुसुम, रामवती, कमलेश, सीमा, गुड्डी बाई, शकुन्तला, अंजना, गिरजा सैनी, रामरती किरार, मंजू देवी तथा रामबेटी शामिल हैं।

LEAVE A REPLY