स्पीड ब्रेकर के दचके से बाईक से गिरी महिला की मौत

0
102

जबलपुर – रांझी थाना अतंर्गत पैâक्ट्री गेट नंबर १ के पास स्पीड ब्रेकर से चलती गाड़ी में एक बीमार महिला नीचे गिर गई जिसे सिर पर चोटे आ गई और उसकी मृत्यु हो गई।

स्पीड ब्रेकर के दचके से बाईक से गिरी महिला की मौत

रांझी पुलिस थाने से प्राप्त जानकारी के अनुसार गोकलपुर कस्बा स्कूल के पास रांझी निवासी ५५ वर्षीय श्रीमति सुशीला बाई यादव अपने छोटे बेटे प्रकाश यादव के साथ बाईक से इलाज के लिए अस्पताल जा रही थी, जैसे ही बाईक पैâक्ट्री गेट नंबर १ के पास पहुंची तभी स्पीड ब्रेकर से लगे दचके से सुशीला बाई चलती गाड़ी से रोड पर गिर गई और सिर में चोटें आ जाने के कारण बेहोश हो गई। बेहोशी की अवस्था में उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार दौरान देर रात लगभग २.३० बजे श्रीमति सुशीला बाई यादव की मृत्यु हो गई। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाते हुए मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

LEAVE A REPLY