डब्ल्यूएचओ के तीन दिन का वेतन काटने का दिया निर्देश

0
120

ग्वालियर  –   पडाव चौराहे पर गंदगी मिलने पर नगर निगम के उपायुक्त  अमरसत्य गुप्ता ने डब्ल्यूएचओ का तीन दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही कचरा निस्तारण केंद्र पर आई नवीन चार मशीनों का निरीक्षण किया।
नगर निगम उपायुक्त  अमरसत्य गुप्ता ने पडाव क्षेत्र में शास्त्री मार्केट में दुकानों के सामने सुबह गंदगी मिलने पर डब्ल्यूएचओ  का तीन दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

साथ ही दुकानदारों को दो-दो डस्टबीन रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उपायुक्त गैंडेवाली सडक स्थित स्वर्णरेखा नाले का निरीक्षण कर सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद छत्री बाजार का निरीक्षण किया।

कचरा निस्तारण केंद्र पर आई चार नवीन मशीनें

शहर से निकलने वाली पालीथीन आदि के निस्तारण के लिए नगर निगम द्वारा चार नई मशीन डस्टिंग,, बैलिंग मशीन, डाउटिंग मशीन, और सेर्डर मशीन का उपायुक्त  अमर सत्य गुप्ता सहित, नोडल अधिकारी पार्क  महेंद्र प्रसाद अग्रवाल, एचओ वैभव वास्तव आदि ने निरीक्षण किया।

LEAVE A REPLY