वृक्षारोपण करके ही हम पर्यावरण को संतुलन बनाए रख सकते है- सांसद श्री कुशवाह

0
85

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत सांसद श्री कुशवाह ने गोपाचल पर्वत पर किये पौधे रोपित

गोपाचल पर्वत न्यास ने किया सांसद कुशवाह स्वागत

ग्वालियर 11 जुलाई । धरती हमारी मां के समान पूजनीय है। यह हमारा पालन पोषण हर रूप में करती है। पर्यावरण की सुरक्षा और समृद्धि को समर्पित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’अभियान देशभर में चलाया जा रहा है। हमारे शहर के लोग प्रकृति और पर्यावरण को हरा भरा करने के लिये अपना योगदान दे रहे हैं। यह बात गुरूवार को ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ ग्वालियर द्वारा आयोजित ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ अभियान के तहत गोपाचल पर्वत पर आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान कहीं। इस अवसर पर सांसद श्री कुशवाह ने पाम का पौधा लगाकर इस अभियान की शुरूआत की। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, पूर्व सभापति श्री गंगाराम बघेले जिला महामंत्री विनय जैन, राजू पलैया ने भी पौधे रोपित किए।
सांसद श्री कुशवाह ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान को प्रदेश भर में लोगों के द्वारा बड़े ही उत्साह के साथ चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी माँ अथवा अन्य परिजनों के नाम से पौधे रोपकर धरती माँ का श्रृंगार करना चाहिए। जब लोग अपनी मॉ के नाम के नाम पेड़ को लगायेंगे तो लोगों का उस पेड़ से भावनात्मक लगाव हो जायेगा और उसको पल्लवित करने में तब तक लगे रहेंगे जब तक वह पेड़ नहीं बन जाता। ऐसा होने जब पेड़ ज्यादा होंगे तो वर्षा भी अच्छी होगी और पर्यावरण संतुलित होगा।
उन्होंने कहा कि इस बार गर्मी ने जो भयावह और प्रचंड रूप दिखाया है । यह हमारे लिये संकेत है। इसको देखते हुए हम लोगों को अपने अपने स्तर पर अधिक से अधिक वृक्षारोपण करके पर्यावरण को संतुलित रखने में अपना योगदान देना होगा। उन्होंने कहा कि वृक्षों से हमें ऑक्सीजन मिलती है और स्वच्छ ऑक्सीजन मिलती रहे इसके लिये भी वृक्षारोपण बहुत जरूरी है।


इससे पूर्व ग्वालियर सांसद भारतसिंह कुशवाह ने गोपाचल पर्वत पर स्थित भगवान पार्श्वनाथ जी का पूजन अर्चन बड़ी श्रद्धाभक्ति के साथ किया। इस अवसर गोपाचल पर्वत न्यास के महामंत्री अजित बरैया ने सांसद श्री भारतसिंह कुशवाह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी का शॉल एवं माला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर सांसद  कुशवाह ने कहा कि  बरैया जी द्वारा गोपाचल पर अपने कठिन परिश्रम से हरा भरा किया यह प्रशंसनीय और प्रेरणादायी है।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा गोपाचल पर्वत पर आयोजित वृक्षारोपण के तहत पाम, गुड़हल, आंवला व जामुन सहित अन्य प्रजातियों के पौधे लगाये गये।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष अभय चौधरी, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति, पूर्व सभापति  गंगाराम बघेले, भाजपा वरिष्ठ नेता एवं गोपाचल पर्वत के संरक्षक,अजित बरैया, जिला महामंत्री श्री विनय जैन, राजू पलैया, विनोद शर्मा,  संजय शर्मा पार्षद व्यापार प्रकोष्ठ जिला संयोजक अमर माखीजा, सुमित निगम, नित्यानंद शर्मा, संदीप वैश्य, हरिओम सिंघल, दीपक जैस्वानी, कुलदीप चतुर्वेदी, केशव सिंह राजपूत, निर्मल बहिरानी, मनीष आहूजा, राजेन्द्रसिंह कुशवाह, मोहित गोयल, मुरारी मित्तल, दीपक जैन, राजेश धमेचा, पारस बरैया, हेमन्त चौपड़ा, आनंद भाटिया सहित अनेक लोग शामिल थे।

LEAVE A REPLY