नई दिल्ली – दिल्ली में लूट की एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। स्कूटी सवार दो बदमाशों ने दूल्हे की पहनी एक लाख रुपये के नोटों की माला लूट ली और आराम से स्कूटी पर सवार हो फरार हो गए। इसके बाद परिजनों ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि दोनों बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस की एक टीम अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर रही थी उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बदमाशों के नाम जसमीत सिंह और राजीव महतो है।

पुलिस के मुताबिक जसमीत सिंह और राजीव महतो फूड डिलीवरी कंपनी डिलीवरी ब्वॉय का काम करता है। उसे नशे की लत है। दोनों अपराधियों की उम्र 22 से 26 साल के बीच है। बताया जा रहा है कि एक लाख रुपए के नोटों की मदद से दूल्हें के लिए माला बनाई गई थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल से लेकर आस-पास की सड़कों पर लगभग 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला गया था। इसी बीच पुलिस को एक कैमरे का फुटेज मिला जिसमें दोनों आरोपी स्कूटी पर सवार होकर गीता कॉलोनी में जाते हुए दिखे। पुलिस ने जाल बिछाया। पुलिस की एक टीम गीता कॉलोनी गई। पुलिस ने वहां से जसमीत को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि परिजनों ने लूट की शिकायत 31 जनवरी को थाने में दर्ज कराई थी।











