भिंड।
मध्य प्रदेश के नगरीय विकास मंत्री ओपीएस भदौरिया का मालनपुर में एक्सीडेंट हुआ है। वे मंगलवार की दोपहर में ग्वालियर से भिंड लौट रहे थे। तभी मालनपुर में कैडबरी फैक्ट्री के पास ओवरटेक करने के कारण उनकी कार ट्रैक्टर ट्रॉली से टकरा गई। इसमें ट्रैक्टर दो हिस्सों में टूट गया ।मंत्री की गाड़ी भी नीचे गहरे गड्ढे में चली गई ।

इस भीषण दुर्घटना में मंत्री भदोरिया को गंभीर चोट आई है। उन्हें ग्वालियर के बिरला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनका निज सहायक भी दुर्घटना में मामूली रूप से घायल हुआ है । खबर लगते ही पुलिस भी अस्पताल पहुंची है ।
बताया जा रहा है कि मंत्री की हालत खतरे से बाहर है। उल्लेखनीय है कि मंगलवार को केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर में थे ।मंत्री भदोरिया भी उनसे मिलने आए थे।












