मुरैना के सुमावली में महिलाओं का अनूठा सम्मान, घर घर जाकर कुलदीप पखारेंगे माता बहनों के पैर

0
231

मुरैना की सुमावली विधानसभा क्षेत्र में प्रदेश में पहली बार महिलाओं का अनूठा सम्मान
सुमावली /मुरैना
मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार मुरैना जिले के सुमावली विधानसभा क्षेत्र की निवासी करीब 1एक लाख 25 हजार महिलाओं के सम्मान का एक अनूठा कार्यक्रम होने जा रहा है। रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार पर वरिष्ठ समाजसेवी और कांग्रेस नेता सुमावली विधानसभा के दावेदार कुलदीप सिंह सिकरवार इस विधानसभा क्षेत्र की हर पंचायत में हर दरवाजे पर पहुंचेंगे और परिवार में मौजूद हर मां बहन के पैर धोकर पूजेंगे । उन्हें उपहार के रूप में साड़ी भी भेंट करेंगे।

नई सोच, नया आगाज
हर व्यक्ति, हर समाज
इस अभियान के तहत ओम अंबेडकर फाउंडेशन नामक संस्था के बैनर तले इस भव्य व ऐतिहासिक आयोजन का शुभारंभ सुमावली विधानसभा क्षेत्र की हड़बांसी ग्राम पंचायत से रविवार 9 जुलाई से सुबह 10 बजे होगा।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए कुलदीप सिकरवार ने कहा की नारी सर्वप्रथम पूजनीय है । हर वर्ग, हर समाज, महिला, पुरुष के सम्मान की सीख उन्हें अपने परिवार और बुजुर्गों से मिली है। इसी सेवा भावना के तहत यह आयोजन करने का मन में विचार आया और इसी के तहत यह अभियान शुरू कर रहे हैं । दलगत राजनीति से हटकर रक्षाबंधन पर्व की शुभकामनाओ के साथ अभियान जन्माष्टमी तक जारी रहेगा। उनका प्रयास है कि उन्हें इस अभियान में हर ग्राम पंचायत की निवासी मां, बहन तक पहुंचने पहुंचने का सौभाग्य मिले और उनके वे उनके चरण धोकर पी सके।
समाजसेवा में रहे हैं सक्रिय
कुलदीप सिंह सिकरवार का परिवार जन सेवा में सक्रिय रहा है उनकी मां वर्तमान में नगर निगम मैं पार्षद है। कुलदीप सिकरवार अपनी विधानसभा क्षेत्र में महिला, बुजुर्ग, युवाओं के लिए आयोजन करते रहे हैं। कोरोना के भीषण संकट काल में उन्होंने अपनी विधानसभा में सैनिटाइजेशन कराया। क्षमता के अनुसार राशन सामग्री भी पहुंचाने का प्रयास किया। मास्क ओर गमछा (साफी) भी बांटी। युवाओं को टी-शर्ट और लोअर का वितरण कराया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए खेल किट भी बाटी। जन सम्मान महा अभियान के तहत दिसंबर 2022 से फरवरी तक फिर वह अपने विधानसभा में पहुंचे और करीब 80,000 वृद्धजन व युवाओं को सम्मानजनक रूप से लोई दी। कुलदीप ने कहा की राजनीति से परे जाकर वे समाजसेवा कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY