श्री धरणीधर समिति के तत्वाधान में धाकड़ किरार समाज का चिकित्सा के क्षेत्र के गौरव डॉक्टर्स का सम्मान समारोह संपन्न

0
111

रिपोर्ट ग्‍वालियर ।
धरणीधर समिति के तत्वाधान में धाकड़ किरार समाज के चिकित्सा के क्षेत्र में समाज को प्रभावित करने वाले डॉक्टर्स का सम्मान समारोह आज गांधी रोड स्थित किरार भवन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गजरा राजा मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता डॉक्टर आरकेएस धाकड़ थे । वही कार्यक्रम की अध्यक्षता तेज सिंह राजपूत ने की । कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर परशुराम सिंह ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर आरकेएस धाकड़ ने कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी दी गई है  मैं उसको अच्छी तरह से निर्वाह करूंगा एवं मेरा प्रयास रहेगा कि इस मेडिकल कॉलेज से अच्छे से अच्छे डॉक्टर निकल कर जाएं जो देश-विदेश में इस कॉलेज का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि मैं समाज को किसी जाति में नहीं बांटता। वहीं जिले के अनेक स्थानों से आए डॉक्टरों ने अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर संस्था के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह राजपूत बंटी भैया ने सभी डॉक्टरों को सॉल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में डॉक्टर योगेंद्र वर्मा, डॉक्टर सत्येंद्र सिंह राजपूत, डॉ राघवेंद्र सिंह, डॉक्टर श्वेता राजपूत, डॉक्टर हिट किशोर सिंह चिराग, डॉक्टर वीरपाल सिंह, डॉक्टर विनोद धाकड़, डॉ लक्ष्मी धाकड़, डॉ धर्मेंद्र सिंह डॉक्टर, शैलेंद्र सिंह, डॉक्टर अनिल राजपूत, डॉक्टर सुरजीत सिंह, डॉ सुरेंद्र यादव, डॉक्टर एस एस राजपूत को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाज के गणमान्य नागरिक सहित अनेक समाजसेवी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY