भाजयुमो नेता की फेक आइडी बनाकर ठगी, दो आरोपित पकड़े

0
100

ग्वालियर –  भाजयुमो जिला महामंत्री राहुल भदौरिया की फेक इंस्टाग्राम आइडी बनाकर ठगी का मामला सामने आया है। क्राइम ब्रांच की साइबर क्राइम विंग ने दो आरोपितों को भी पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपितों के नाम शिवम सविता और शिवम विश्वकर्मा हैं। इनसे पूछताछ में सामने आया कि वे और लोगों की भी फेक आइडी बनाकर ठगी कर चुके हैं। यह लोग फेक आइडी बनाकर मदद के नाम पर धन मांगकर ठगी करते थे।

हजीरा इलाके में रहने वाले राहुल भदौरिया के नाम से फेक आइडी बना ली गई। इसके बाद लोगों से रुपये मांगें। कुछ लोगों ने रुपये भेज दिए। जब राहुल के पास फोन आना शुरू हुए तो उन्होंने एसपी आफिस पहुंचकर शिकायत की। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने एफआइआर दर्ज की। जब जांच की तो सामने आया कि यह रुपये बैंक आफ बड़ौदा के खातों में गए हैं। इसके बाद पुलिस आरोपितों तक पहुंच गई। क्राइम ब्रांच के साइबर क्राइम विंग के एसआइ धर्मेंद्र शर्मा और उनकी टीम ने आरोपितों को पकड़ा। इन्होंने और भी लोगों के साथ ठगी की है।

LEAVE A REPLY