पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग *रेलवे कर्मचारी* ने लगाई फांसी

0
219

सुसाइड नोट और मोबाइल पुलिस ने किया जप्त! सिटी पुलिस जांच में जुटी!

डबरा।

अप साइड बनी रेलवे कॉलोनी में रहने वाले एक रेलवे कर्मचारी ने शुक्रवारदेर रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रेलवे कर्मचारी ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें पत्नी और सास की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाने का जिक्र किया गया है फिलहाल पुलिस ने शव को निगरानी में लेकर पीएम करा कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

जानकारी के अनुसार रेलवे वर्कशॉप झांसी में पदस्थ कर्मचारी हरप्रसाद पुत्र भैरू राम अहिरवार उम्र 35 वर्ष अपने एक 7 वर्षीय बेटे और पत्नी के साथ रेलवे कॉलोनी में बने आवास में रहता था उसकी पत्नी बच्चे के साथ कुछ दिन पहले अपनी बहन के यहां आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उमरिया गई थी शुक्रवार जब वापस लौटी तो घर के बाहर से ताला लगा हुआ था तब उसने अपने भाई को फोन करके बुलाया और उसके घर चली गई जब शाम को वह वापस घर आई तो भिर भी ताला लगा हुआ था जिस पर उन्होंने पड़ोसी से हथौड़ी मांग कर ताला तोड़ा लेकिन अंदर से कुंडी लगी हुई थी तब उन्होंने चारों ओर से अंदर जाने का प्रयास किया लेकिन कहीं से वह अंदर नहीं जा सके तब खिड़की को तोड़ने पर देखा तो अंदर छत के कुंदे से फंदे पर झूलता हुआ हरप्रसाद दिखाई दिया इसके बाद मृतक के साले ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक का साग उतरवाकर पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया और सबका पीएम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर मर्ग दर्ज करते हुए मामले को जांच में ले लिया है।

LEAVE A REPLY