कलेक्ट्रेट परिसर में निकली तिरंगा यात्रा, ओहदपुर पहाड़ी हुई तिरंगामय

0
70

कलेक्टर श्रीमती चौहान सहित जिला प्रशासन के अधिकारी व कर्मचारी हुए शामिल

आजादी के महापर्व की पूर्व संध्या पर ओहदपुर की सुरम्य पहाड़ी पर स्थित कलेक्ट्रेट परिसर तिरंगामय हो गया। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान के नेतृत्व में जिला प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कलेक्ट्रेट में संचालित सभी कार्यालयों के शासकीय सेवकों ने हाथों में तिरंगा थामकर रैली निकाली। जिला प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी भारत माता की जय, वंदे मातरम् एवं तिरंगे का जयघोष करते हुए आगे बढ़े। हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय आन-बान और शान के प्रतीक तिरंगों के साथ यह रैली निकली।


कलेक्ट्रेट पर निकली तिरंगा रैली में अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व टी एन सिंह, एसडीएम अतुल सिंह,  विनोद सिंह व अशोक चौहान, डिप्टी कलेक्टर नरेश गुप्ता सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी शामिल हुए।

LEAVE A REPLY