74 वा गणतंत्र दिवस: लहराया तिरंगा, किया सम्मान

0
103

ग्वालियर

गौरवशाली भारत का 74वाँ गणतंत्र दिवस ग्वालियर में हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित एस.ए.एफ.ग्राउण्ड पर मुख्य समारोह का आयोजन सम्पन्न हुया। इस मौके पर समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर रहे। उन्होंने तिरंगा फहराया और संयुक्त परेड की सलामी ली। साथ ही प्रदेश की जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन भी मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया। इस दौरान आकर्षक विभागीय झाँकियाँ निकाली गईं, जिनमें शासन की जनहितैषी योजनाओं को दर्शाया गया था। इसके अलावा स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए और हैरतअंगेज डॉग शो व यातायात पर केन्द्रित नाट्य की प्रस्तुति मंत्र मुग्ध कर देने वाली प्रस्तुतियां दी गईं। समारोह के मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री तोमर ने खेलो इंडिया के शुभंकर से भी हाथ मिलाया। समारोह के बाद मुख्य अतिथि ऊर्जा मंत्री तोमर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गृह जिले में किसी राष्ट्रीय पर्व पर ध्वजारोहण करना गर्व की बात है, इससे वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश इसी तरह प्रगति के पथ पर अग्रसर हो और विश्वगुरु बनें, ऐसी उनकी कामना है। खेलों इंडिया के शुभंकर से मुलाकात के सवाल पर उर्जा मंत्री तोमर ने कहा कि मध्य प्रदेश खेलों में प्रगति कर रहा है, लोगों में खेलों के प्रति रुचि बढ़ रही है, इसलिए शुभंकर से हाथ मिलाकर अच्छा लगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर बीजेपी विकास यात्रा और कांग्रेस के हाथ से हाथ जोड़ों अभियान की शुरुआत के सवाल पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस चुनावी साल में ही ऐसे आयोजन क्यों करती है ?
पूरे पांच साल क्यों करते, ये उन्हें सोचना चाहिए। ऊर्जा मंत्री तोमर ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि पहले कांग्रेस ने लोगों से हाथ दूर किए थे अब जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

 

LEAVE A REPLY