प्रदेश में सात पुलिस अफसरों के तबादले

0
100

 इंदौर के डीसीपी क्राइम निमिष अग्रवाल का ट्रांसफर निरस्‍त

भोपाल –  मप्र विधानसभा के इस चुनावी साल में तबादलों का दौर जारी है। इसी सिलसिले में पुलिस विभाग के सात अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। गृह विभाग द्वारा शनिवार को इनके तबादले के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

इस आदेश के तहत डीसीपी क्राइम ब्रांच के पद पर तैनात निमिष अग्रवाल के तबादला आदेश को निरस्‍त करते हुए उन्‍हें अपने पद पर यथावत रखा गया है। गृह मंत्रालय द्वारा 25 मार्च को उनका तबादला पुलिस अधीक्षक पीटीसी, इंदौर के पद पर किया गया था। नए आदेश के तहत उन्हें आसूचना और सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।

पीटीसी, इंदौर के पुलिस अधीक्षक के तौर पर अब प्रथम वाहिनी विसबल की सेनानी यांगचेन डोलकर भूटिया की पदस्‍थापना की गई है। इसके अलावा डीसीपी जोन-2 सूरज कुमार वर्मा का ट्रांसफर सेनानी, प्रथम वाहिनी, विसबल, इंदौर के पद पर किया गया है। उनके पास सेनानी, आरएपीटीसी, इंदौर का भी अतिरिक्त प्रभार है, जो यथावत रहेगा। आशुतोष बागरी को पीएचक्यू भोपाल से भिंड में सेनानी 17वीं वाहिनी के पद पर पदस्थ किया गया है।

भिंड पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान को मुरैना का एसपी बनाया गया है। उज्‍जैन के अभिषेक आनंद को पुलिस उपायुक्त (जोन 2) नगरीय पुलिस जिला इंदौर में भेजा गया है, वहीं मनोज खत्री, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक खरगोन को भिंड का एसपी बनाया गया है।

LEAVE A REPLY