डीजीपी मध्य प्रदेश के आदेश पर प्रदेशभर के साथ ही ग्वालियर में भी सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है,

0
113

 इसी चेकिंग अभियान के दौरान

ग्वालियर –  के पिछोर थाना क्षेत्र में विवाद की तस्वीर सामने आई है जहां पिछोर थाना प्रभारी के डी कुशवाह और आजाद समाज पार्टी के संभाग प्रभारी कल्याण कुशवाह के बीच विवाद हो गया, पुलिस देर रात चैकिंग कर रही थी इसी दौरान कल्याण कुशवाहा अपने रिश्तेदार की तैरवी से लौट रहे थे तभी चेकिंग पॉइंट पर मौजूद टीई केडी कुशवाह ने वाहन को चेकिंग के लिए रोका, लेकिन नेताजी को पुलिस द्वारा वाहन रोकना और फिर चेकिंग की बात नागवार गुजरी और आग बबूला हो गए।

जब थाना प्रभारी ने उन्हें वाहन से उतरने के लिए कहा तो कल्याण कुशवाह और उनके समर्थकों ने टी आई के साथ अभद्रता करना शुरू कर दिया और आरोप लगाया कि पुलिस चेकिंग के जरिए अवैध वसूली कर रही है। वही वसूली के आरोप पर टीआई भी भड़क गए और उन्होंने चेकिंग में बाधा डालने का आरोप लगाया,इस दौरान दोनों के बीच हल्की धक्का मुक्की भी हो गयी, इसके बाद जब पुलिस कल्याण कुशवाह को थाने ले जाने लगी तो वहां मौजूद कुछ महिलाओं ने पुलिस वाहन के सामने नारेबाजी शुरू कर दी हालांकि पुलिस ने उन्हें वाहन से दूर करते हुए कल्याण कुशवाह को थाने लेकर पहुंची ,इसी दौरान विवाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के संज्ञान में भी आया,उन्होंने विवाद को खत्म करने के लिए कल्याण कुशवाह को भविष्य में ऐसा बर्ताव ना करने की हिदायत देते हुए थाने से बिना कोई कार्रवाई के जाने दिया।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर एसडीओपी डबरा विवेक शर्मा का कहना है कि चेकिंग के दौरान अक्सर इस तरह के विवाद की तस्वीरें सामने आती है लेकिन जिस तरह के निर्देश हेड क्वार्टर से मिले हैं उसी आधार पर पुलिस चेकिंग कर रही है और चेकिंग में यदि कोई व्यवधान डालेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी, फिलहाल समझाइश देकर विवाद उत्पन्न करने वाले लोगों को छोड़ा गया।

LEAVE A REPLY