असुविधा से बचने के लिए शीघ्र करें अपना जलकर एवं संपत्तिकर जमा

0
88

ग्वालियर – शहर के सभी जलकर उपभोक्ता नल कनेक्शन विच्छेदन की असुविधा से बचने के लिए शीघ्र अपना बकाया जलकर जमा करें, इसके साथ ही जिन संपत्तिकर दाताओं का संपत्तिकर बकाया है वह भी शीघ्र अपना संपत्ति कर जमा कर कुर्की की कार्रवाई से बचें।

आयुक्त नगर निगम  हर्ष सिंह ने शहर वासियों से आग्रह किया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष का अंतिम माह चल रहा है। इसको दृष्टिगत रखते हुए सभी जलकर एवं संपत्तिकर दाता समय पर अपने कर जमा कर शहर विकास में सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार की असुविधा से बचे।

आयुक्त  सिंह ने बताया कि पिछले दिनों ऑफलाइन के माध्यम से भी विभिन्न प्रकार के कर जमा कर रसीद काटी गई है। जिसमें तकनीकी खराबी के कारण जलकर की अनेक रसीद अपडेट नहीं हो पाई है जिसके कारण वर्तमान जल कर के साथ ही उनका पुराना जलकर भी दिखा रहा है, ऐसे उपभोक्ता अपने पुराने जलकर जमा की रसीद दिखाकर वर्तमान जलकर जमा कर सकते हैं। नगर पालिका निगम के पोर्टल पर वर्तमान में सुधार का कार्य चल रहा है, कार्य पूर्ण होते ही स्वत ही समस्या का निदान हो जाएगा।

LEAVE A REPLY