ग्वालियर – जिले के पुरानी छावनी थाना क्षेत्र में स्थित निरावली के छोटे लाल का पूरा में 5 दिन पहले युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मृतक को तीन युवक और एक महिला ब्लैकमेल कर रहे थे।
जिससे परेशान होकर उसने आत्महत्या की थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है ।जानकारी रहे कि 5 दिन पहले छोटेलाल का पुरा निवासी रिंकू यादव 32 साल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी।
फांसी से पहले रिंकू ने एक वीडियो बनाया था जिसमें संजू शर्मा तरसेम सिंह पर ब्लैकमेल करने की बात कही थी ।आरोपियों को पता चला था कि रिंकू की फैक्ट्री में काम करने वाली राधा नामक महिला से संबंध है। तभी से महिला और 4 लोग रिंकू को परेशान कर रहे थे ।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है।












