हनुमान जन्मोत्सव का शुभ अवसर पर जिले में कई स्थानों पर हुए धार्मिक

0
106

कोरबा  –  कोरबा जिले में भी हनुमान जन्मोत्सव की खुशियां चारों ओर बिखरी रही। ऊर्जाधानी में भक्तिमय माहौल सुबह से बना रहा। जन्मोत्सव को लेकर पूरा शहर भगवामय हो चुका है।

अभिषेक पूजन के साथ अखंड नवधा रामायण पाठ, सुंदरकांड, महाआरती व हवन किया जाता रहा। भक्त पूजा-पाठ कर चोला व श्रृंगार चढ़ाते रहे। शहर में विशाल शोभायात्रा निकली।

गुरुवार की सुबह होते ही सभी हनुमान मंदिरों और घरों में जय-जय श्री राम, जय हनुमान की गूंज सुनाई देने लगी थी। जय हनुमान ज्ञान गुण सागर…चालीसा पाठ के साथ ब्रह्ममुहूर्त में हनुमान जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना प्रारंभ रही। राम-नाम की धुन बजती रही।

गीत-संगीत के बीच चारों ओर खुशहाली देखने को मिली। इस बार बड़ी संख्या में भक्तों का रेला नजर आया।

हनुमान मंदिरों में जन्मोत्सव पर अखंड रामायण पाठ, सुंदर कांड, महाआरती, हवन, भंडारा एवं भोग प्रसाद का वितरण का दौर सुबह से चलता रहा।

 

LEAVE A REPLY