हार्टफुलनेस संस्था: ध्यान व तनाव मुक्ति की राह, नर्सिंग छात्राओं के लिए हुआ कार्यक्रम “

0
334

GR मेडिकल कॉलेज में तीन दिवसीय आयोजन का गुरुवार को समापन

ग्वालियर
गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना की समन्वयक डॉ ज्योति प्रियदर्शिनी श्रीवास्तव ने बताया कि हार्टफुलनेस संस्था द्वारा तीन दिवसीय केंपस कनेक्ट कार्यक्रम नर्सिंग छात्राओं के लिए आयोजित कराया गया। ( 14 से 16 मार्च ) ,जिसमें 300 छात्राओं ने स्वयं से जुड़ना, जीवन मूल्यों को पहचानना तथा निर्णय लेने की क्षमता को विकसित करना, खेल खेल में गतिविधियों के माध्यम से जाना। ध्यान जो व्यक्तित्व विकास में सहायक है, सीखा।

सभी ने कार्यक्रम में उत्साह के साथ सहभागिता दी। इस कार्यक्रम के माध्यम से नर्सिंग छात्राएं तनाव मुक्त रहकर अपनी सेवाएं दे सकेंगी । हार्टफुलनेस टीम की डा .बिंदु सिंघल ने अपनी टीम के साथ सफल और सार्थक कार्यक्रम किया और अधिष्ठाता डॉक्टर अक्षय निगम एवं प्राचार्य नर्सिंग कॉलेज श्रीमती विमला प्रसाद का धन्यवाद ज्ञापित किया।

LEAVE A REPLY