ग्वालियर।
आज देश में तानशाही राज चल रहा है और जब इस तानाशाही के खिलाफ कोई आवाज उठाता है तो उसे जेल में डलवा दिया जाता है। जिस तरह से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को झूठे केस में फंसा कर जेल में डाल दिया है। आज भाजपा सत्ता के मद में अहंकारी हो गई है। जो देश के लोकतंत्र के लिए बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है, पर यह तानाशाही ज्यादा दिन चलने वाली नही है। यह विचार आज ग्वालियर से लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक ने जी.वाय.एम.सी क्लब में 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुये व्यक्त किए।

कांग्रेस बचाने नहीं, देश बचाने की लड़ाई है
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये लोकसभा प्रभारी एवं पूर्व विधायक बैजनाथ कुशवाह ने कहा कि आज आप सभी यहां लोकसभा प्रत्याशी प्रवीण पाठक के समर्थन में आए हैं। उन्होंने कहा कि साथियों यह लड़ाई लोकसभा चुनाव जीतने की नहीं है, यह लडाई कांग्रेस सरकार बनाने की नही है। यह लड़ाई देश को बचाने की है, इस समय पूरा देश बुरी तरह से आहत हो चुका है ।हमारा वोट खतरे में है ।आज हमारे देश में लोकतंत्र खतरे में है। जो वोट का अधिकार हमे मिला है, जो संविधान हमें मिला है, जो लोकतंत्र हमे मिला है वो ऐसे ही नही मिला। कांग्रेस के बहुत से नौजवानों की हत्या हुई है, लाखों परिवारों ने अपने सपूत खोय हैं। तब हमें आजादी मिली है। आजादी मिलने के बाद हमें यह भारत और उसका संविधान मिला है। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा भारत एक था कांग्रेस पार्टी के लोगों ने अंग्रेजों से लड़कर देश को आजाद कराया है संविधान के द्वारा जनता को वोट का अधिकार मिला है। आपका वोट ही आपकी तकदीर लिखेगा। आपको अपने आने वाली पीढी को सुरक्षित रखना है तो अपना एक-एक वोट कांग्रेस को देना होगा।
57 साल का रिकॉर्ड टूटा
शहर की प्रथम नागरिक एवं महापौर डाॅ. शोभा सिकरवार ने ग्वालियर लोकसभा प्रत्याषी प्रवीण को पार्टी द्वारा प्रत्याषी घोशित होने पर बधाई दी एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि आपकी मेहनत के कारण ही ग्वालियर नगर निगम में 57 साल का रिकोर्ड तोड कर कांग्रेस पार्टी की महापौर बनी और इससे ज्यादा मेहनत हम सबको इस बार प्रवीण पाठक को लोकसभा भेजने के लिये करनी होगी। ग्वालियर में आज कांग्रेस पार्टी की महापौर है, विधायक है और अब सांसद भी होंगे तो ग्वालियर का विकास और तेज गति से रफ्तार पकड़ेगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार ने कहा कि प्रवीण पाठक पर कांग्रेस पार्टी ने जो भरोसा व्यक्त किया है उस भरोसे पर आप सभी कार्यकर्ताओं के साथ मेहनत कर सफल बनायेंगे और प्रवीण पाठक को रिकोर्ड तोड वोटो से विजयी बनाकर दिल्ली लोकसभा भेंजेगे। आज से ही 16 ग्वालियर पूर्व विधानसभा का एक-एक कार्यकर्ता सतीश सिकरवार बनकर मैदान में उतर जाए और प्रवीण पाठक लोकसभा चुनाव जीता कर इतिहास बदलना है। उन्होंने कहा कि कुछ नेताओं ने पार्टी साथ धोखा किया उसके बाद भी हमने महापौर चुनाव जीता इस तरह लोकसभा की सीट जीतेगें। मुझे कांग्रेस पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता पर पूरा भरोसा है कि वह दिन रात मेहनत करेगा।
बैठक में मुख्य रूप से महापौर डाॅ. शोभा सिकरवार, पूर्व विधायक एवं लोकसभा प्रभारी बैजनाथ कुशवाह, विधायक डाॅ. सतीश सिकरवार, जिला संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, प्रदेश प्रवक्ता राम पाण्डे, वरिष्ठ नेता उत्तम सिंह कुशवाह, कार्यकारी अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, चतुर्भुज धनौलिया, विधायक प्रतिनिधि कृष्णराव दीक्षित, वरिष्ठ नेत्री सीमा समाधिया, वीणा भारद्वाज, सेवादल जिलाध्यक्ष हरेन्द्र गुर्जर, ब्लाॅक अध्यक्षगण विनोद जैन, महादेव अपोरिया, देवेन्द्र सिंह चौहान, अनूप शिवहरे, आदित्य सेंगर, सतेन्द्र नागर मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन एम.आई.सी प्रभारी सदस्य अवधेश कौरव ने किया।












