लोगों की बात उठाने में न डरता हूं न झुकता हूं- प्रवीण पाठक

0
138

ग्वालियर।

विकसित ग्वालियर लोकसभा की उड़ान को पंख देने की सोच के साथ आज लोकसभा चुनाव कार्यालय विधानसभा डबरा के शुभारंभ के अवसर पर कांग्रेस पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी एवं ग्वालियर दक्षिण से पूर्व विधायक  प्रवीण पाठक जी ने कहा कि मैं लोगों की बात उठाने में न डरता हूं न झुकता हूं । एक-एक आदमी को प्रवीण पाठक बनाकर चुनाव लड़ना है।

विधायक  पाठक ग्वालियर से सुबह रवाना होकर सर्वप्रथम जौरासी हनुमान मंदिर एवं महालक्ष्मी मंदिर के दर्शन कर आशीर्वाद लेकर डबरा पहुंचे रास्ते में कई जगह लोगों ने हार फूल से उनका भव्य स्वागत किया एवं डबरा पहुंचकर चुनाव कार्यालय का शुभारंभ के साथ-साथ जनसंपर्क कर लोगों से संवाद स्थापित किया।
पाठक ने कांग्रेस पार्टी को जिताने की अपील करते हुए कहा कि यह लड़ाई बड़ी है इसमें हम सब लोगों को संगठित होकर कड़ी मेहनत करनी होगी तो सफलता निश्चित प्राप्त होगी।

इस अवसर पर माननीय राज्यसभा सांसद  अशोक सिंह जी,स्थानीय विधायक  सुरेश राजे जी ,वरिष्ठ कांग्रेस नेता  बद्री प्रसाद नगरिया जी, जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष  प्रभु दयाल जोहरे जी,  सुल्तान सिंह रावत जी, अशोक पाराशर जी,  फेरन सिंह कुशवाह जी, करतार सिंह गुर्जर जी,  कल्लू सिंह बघेल जी,  धर्मेंद्र सिंह गुर्जर जी,  सुमित साहू जी, पार्षद सरदार हीरा सिंह जी,महिला नेत्री श्रीमती गुंजा जाटव जी , हाकिम सिंह मंडेलिया जी , सुरेंद्र सिंह राणा जी,  रोशन सिंह बघेल जी,  हरि मदन गुप्ता जी एवं  महेंद्र चतुर्वेदी जी सहित महिला नेत्री,युवा साथी ,माताएँ बहनें और बड़ी संख्या में जन समुदाय उपस्थित रहा ।

ग्वालियर दक्षिण के कांग्रेस जनों का कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम आयोजित किया गया
शाम को ग्वालियर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस जनों का कार्यकर्ता समागम कार्यक्रम गुड़ी गुड़ा का नाका स्थित डोंगरा गार्डन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर भारी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए ग्वालियर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी  प्रवीण पाठक जी को भारी मतों से जीत दिलाने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY