सिटी रिपोर्टर ग्वालियर !
ग्वालियर – चंबल संभाग में मौजूदा वित्तीय वर्ष के दौरान लगभग 48 हजार 839 मैट्रिक टन मत्स्योत्पादन (मछली उत्पादन) का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें ग्वालियर संभाग के लिये लगभग 38 हजार 260 मैट्रिक टन व चंबल संभाग के लिये लगभग 10 हजार 579 मैट्रिक टन मत्स्योत्पादन शामिल है। पिछले वित्तीय वर्ष में दोनों संभागों में कुल मिलाकर दोनों संभागों में लगभग 41हजार 740 मैट्रिक टन मछली उत्पादन हुआ था।
संभागीय संयुक्त संचालक मत्स्य पालन से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौजूदा वित्तीय वर्ष (वर्ष 2025-26) में ग्वालियर संभाग के ग्वालियर जिले के लिये 3 हजार 391 मैट्रिक टन से अधिक, दतिया के लिये 2 हजार 876 मैट्रिक टन, शिवपुरी के लिये 16 हजार 335 मैट्रिक टन, गुना के लिये 8 हजार 303मैट्रिक टन एवं अशोकनगर जिले के लिये 7 हजार 354 मैट्रिक टन से अधिक मत्स्योत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।चंबल संभाग के मुरैना जिले के लिये 4 हजार 292 मैट्रिक टन से अधिक, श्योपुर के लिये लगभग 3 हजार 508 मैट्रिक टन एवं भिण्ड जिले के लिये लगभग 7 हजार 779 मैट्रिक टन मछली उत्पादन का लक्ष्यरखा गया है। मत्स्योत्पादन में ग्वालियर-चंबल संभाग में लगातार इजाफा हो रहा है। वर्ष 2021-22 में निर्धारित लक्ष्य से लगभग 18 प्रतिशत, वर्ष 2022-23 में लगभग 17 प्रतिशत, वर्ष 2023-24 में लगभग12 प्रतिशत और पिछले वित्तीय वर्ष यानि वर्ष 2024-25 में लक्ष्य से लगभग 18 प्रतिशत अधिक मछली का उत्पादन हुआ था।












