ग्वालियर – के आरोन स्थित बनहेरी गांव के सरपंच की गोलियों से बुनकर हत्या कर दी गई। सरपंच अपनी कार में सवार था। जबकि शूटर बाइक पर सवार होकर आए थे। बाइक पर दो शूटर सवार थे। उधर गांव में जैसे ही सरपंच विक्रम रावत की हत्या की सूचना पहुंची तो स्वजनों ने आरोपितों के घर में आग लगा दी। साथ ही फायरिंग करना शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी गांव में पहुंची। लेकिन पुलिस गांव में घुस नहीं पा रही है। उधर मृतक के परिजनों और समर्थ कौन है एसपी ऑफिस का घेर कर दिया।
बनहेरी से सरपंच विक्रम रावत ने ग्वालियर के पडाव थाना इलाके के कांति नगर में मकान बनाया हुआ है। विक्रम सुबह अपनी कार से निकला लोको रोड पर ही पहुंचा था सामने बाइक से आए शूटर ने गोलियों से भूनकर उसकी हत्या कर डाली। दीनदहाडे हत्या से पूरे शहर में खलबली मच गई। इस मामले में बन्हेरी के जिन लोगों का नाम सामने आया है, उनके परिवार से लंबे समय से विवाद चल रहा है।
इसी विवाद के चलते डेढ़ साल पहले भी हत्या हुई थी।घटना के बाद मृतक सरपंच के परिजन मृतक के शव को लेकर एसपी ऑफिस पहुंच गए और एसपी ऑफिस पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया।पीडित परिवार की मांग थी कि आरोपियो को तत्काल गिरफ्तार किया जाए साथ ही आरोपियो के मकानो को तोडा जाए।इस मामले मे मृतक सरपंच की पत्नी का आरोप है कि इस मामले मे भितरवार से बीजेपी के विधानसभा के प्रत्याशी मोहनसिंह राठौर का भी हाथ है लिहाजा मोहन सिंह राठौर के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए.वही समूचे मामले मे एसपी राजेश चंदेल का कहना है कि पूर्व से विवाद था उसकी पेशी थी उसको लेकर ये हुआ है अब पुलिस लगातार आरोपियो को पकडे के लिए कार्यवाही कर रही है।












