दिल्ली में पार्कों की दुर्दशा कहीं गंदगी का ढेर तो कहीं है बेसहारा पशुओं का जमघट

0
96

नई दिल्ली – कहने को तो निगम चुनावों के बाद स्थितियों में सुधार लाने के बड़े-बड़े दावे हुए लेकिन उत्तरी बाहरी दिल्ली के पार्कों की दुर्दशा कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। यहां के विभिन्न क्षेत्रों में मौजूद निगम के पार्कों में सुविधाएं तो दूर बुनियादी कार्य भी पूरे होते नहीं दिख रहे हैं। यहां के सुल्तानपुरी मंगोलपुरी रानी बाग सहित वजीरपुर व जहांगीरपुरी के वर्षों पुराने पार्क की हालत बद से बदतर हो रही है। इनमें सुविधा के नाम पर न तो बैठने की व्यवस्था और न ही हरियाली का नामोनिशान।

 दिल्ली में पार्कों की दुर्दशा कहीं गंदगी का ढेर तो कहीं है बेसहारा पशुओं का जमघट

यह पार्क केवल नाममात्र रह गए हैं और वर्षों से लोग इन पार्कों के लाभ से वंचित हैं। इन पार्कों की देखरेख का जिम्मा नगर निगम उद्यान विभाग की है। इसमें चौकीदार से लेकर माली और स्वच्छता के लिए विभाग के कर्मचारी कार्य करते हैं। लेकिन इसमें बरती जा रही लापरवाही के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। मंगोलपुरी इलाके के विभिन्न ब्लाक के पार्कों में गंदगी की भरमार है। पार्क की दीवार से लेकर भीतरी हिस्से में यहां वहां गंदगी फैली रहती है। इसके कारण यहां सैर के लिए आने वाले लोगों को काफी परेशानी होती है। स्थानीय निवासी राहुल शर्मा ने बताया कि समय समय पर लोग इसके लिए संबंधित विभाग और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों से शिकायत करते हैं लेकिन कोई लाभ नहीं होता। सफाई कर्मी भी लापरवाही बरतते हैं।

LEAVE A REPLY