मुख्य मार्गों व चौराहों पर रैली एवं मानव श्रृंखला बना कर दिया ग्वालियर को स्वच्छ बनाने का सन्देश

0
93

ग्वालियर  – ग्वालियर को स्वच्छ बनाने की दिशा में शहरी युवाओं व समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित करने  के उद्देश्य से स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 के तहत आज मंगलवार को नगर निगम ग्वालियर व एविटाज फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में शहर के मुख्य मार्गों व चौराहों पर रैली का आयोजन किया जा कर जन जन तक स्वच्छता का संदेश पहुंचाया गया। साथ ही चौराहों पर मानव श्रृंखला बना कर स्वयं सेवकों द्वारा ग्वालियर को स्वच्छ बनाने का संकल्प भी लिया गया।

उपायुक्त नगर निगम ग्वालियर अमरसत्य गुप्ता के मार्गदर्शन में आयोजित स्वच्छता अभियान  कार्यक्रम के अंतर्गत कार्यकर्ताओं द्वारा स्वयं सेवकों को कचरा प्रबंधन के विषय में विस्तार से जानकारी दी गयी। जिसके तहत गीला व सूखा कचरा अलग अलग हरे व नीले कचरे दान में डालने के महत्व को बताते हुए कचरे से खाद बनाने की प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और सूखे कचरे के पुर्नचक्रण विधि से समाप्त करने व कचरे को कम करने की तकनीकियों से भी स्वयं सेवकों को अवगत कराया।

आयोजित रैली के दौरान दीन दयाल नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए महाराजा कॉम्प्लेक्स व सिंधिया चौराहा के आस पास की बस्तियों में नारों व गीतों के माध्यम से ग्वालियर को स्वच्छ बनाने का संदेश जन जन तक पहुचाया गया।
कार्यक्रम के लगातार क्रम में सफाई मित्रों के साथ मानव श्रृंखला बना कर चौराहे पर आने जाने वालों को ग्वालियर की स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गयी। आयोजित सम्पूर्ण कार्यक्रम में एविटाज फाउंडेशन के कार्यक्रम समन्वयत  अटल शर्मा सहित एक सैकड़ा युवा स्वयं सेवकों ने भाग लिया ।

LEAVE A REPLY