अपर आयुक्त ने सुनी आमजन की समस्यायें, दिए निराकरण के निर्देश

0
64

ग्वालियर  –  आमजनों की विभिन्न मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जनसुनवाई के तहत आज नगर निगम ग्वालियर में अपर आयुक्त  आरके वास्तव ने आमजनों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जनसुनवाई के दौरान उपायुक्त  प्रदीप वास्तव सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

सिटी सेंटर स्थित निगम मुख्यालय में आयोजित जनसुनवाई में वार्ड 23 थाटीपुर निवासी मती उर्मिला तोमर ने आवेदन देते हुए बताया कि दबंगो ने सरकारी बोर बेल पर कब्जा कर लिया है जिस कारण मुझे पानी नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सरकारी बोरवेल से कब्जा हटवाये जाने के संबंध में, वार्ड 30 बलवंत नगर के निवासीगण ने आवेदन देते हुए बताया कि बलवंत नगर में सरकारी पार्क  एवं रोड  पर दबंगो ने कब्जा कर अतिक्रमण कर लिया है।

उन्होंन अतिक्रमण हटवाये जाने के संबंध में, वार्ड 31 लक्ष्मणपुरा के निवासी गणों ने  कृष्ण कॉलोनी से लक्ष्मणपुरा तक की नाला एवं सीवर लाइन से अवैध अतिक्रमण हटाये जाने के संबंध में अपना आवेदन अपर आयुक्त को दिया। अपर आयुक्त ने सुनवाई करते हुए कुछ समस्याओ का निराकरण त्वरित करते हुए बांकी समस्याओं के निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही जनसुनवाई में पेयजल, अतिक्रमण, सफाई, विद्युत, आवास, सीवर सफाई आदि से संबंधित 29 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश अपर आयुक्त ने दिए।

LEAVE A REPLY