मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना के तहत मण्डला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए पहुंचायेंगे धनराशि

0
41

सिटी रिपोटर ग्वालियर !

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 अगस्त को बलराम जयंती के अवसर पर मंडला में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से सिंगल क्लिक के जरिए ग्वालियर जिले के किसानों सहित सम्पूर्ण प्रदेश के किसानों के खातों में मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना की धनराशि अंतरित करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा वर्ष 2025-26 की दूसरी किस्त का अंतरण किसानों के खाते में किया जायेगा। इस योजना से ग्वालियर जिले के एक लाख 10 हजार किसानों सहित प्रदेश के कुल 83 लाख किसान लाभांवित होंगे। राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण ग्वालियर सहित सम्पूर्ण प्रदेश में वेबकास्ट लिंक https://webcast.gov.in/mp/cmevents के जरिए होगा।

उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना सितंबर 2020 से लागू की गई है। इस योजना में लाभांवित किसानों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये की सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अलावा है। मार्च 2025 तक 83 लाख से अधिक किसान हितग्राहियों को 17 हजार 500 करोड़ का वित्तीय समर्थन दिया गया है।

LEAVE A REPLY