पुलिस का खौफ बदमाशों में ही नहीं बल्कि किशोरों के मन से भी गायब हो चुका

0
139

ग्वालियर –  पुलिस का खौफ बदमाशों में ही नहीं बल्कि किशोरों के मन से भी गायब हो चुका है। मौजूदा दौर में हथियारों के शौकीन किशोर कानून को भी हाथ में लेने से नहीं चूक रहे हैं। एक ऐसा ही मामला ग्वालियर में सामने आया है जहां कोचिंग से लौट रहे एक छात्र को कुछ हम उम्र के लड़कों ने अगवा कर लिया और उसे कमरे में ले जाकर जमकर मारा पीटा। बार-बार उसे अवैध हथियार से डराया धमकाया जाता रहा।

किसी तरह बदमाशों के चंगुल से छूट इस किशोर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो फोटो के आधार पर नाबालिग अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।दरअसल गुरुवार को एक वीडियो वायरल हुआ था। जिनमें एक लड़के को धमकाया जा रहा है कनपटी पर कट्टा लगाया जा रहा है। खास बात यह है कि यह पूरा मामला गफलत में हुआ है सोशल मीडिया पर किसी छात्र से आरोपियों का विवाद हुआ था लेकिन वह गलती से इस 12वीं के छात्र को उठा ले गए। बताया जा है कि वीडियो में देखा जा रहा छात्र नाबालिग है और पीड़ित छात्र का आरोप है कि जब वह कोचिंग से लौट रहा था, तभी चार बाइक पर सवार बदमाश कट्टे की नोंक पर उसको अगवा कर ले गए।

एक कमरे ले जाकर उसकी मारपीट की और बाद में उसे छोड़ दिया गया। वहीं पुलिस का कहना नाबालिग छात्र को बदमाश गफलत में ले गए थे। आरोपी अज्ञात हैं और पुलिस उनकी पहचान कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की तैयारी में जुट गई है।गुरुवार शाम हजीरा निवासी एक नाबालिग छात्र अपने परिजन के साथ यूनिवर्सिटी थाने पहुंचा और अपनी बीती सुनाई। उसका कहना है कि वह आईआईटी की तैयारी कर है और 12वीं का छात्र है। छात्र जब कोचिंग से लौट रहा था। तभी सिटी सेंटर स्थित गोविंद पुरी चौराहे के समीप कुछ बदमाश टू व्हीलर सवार होकर आए और अगवा करके ले गए। उसे गलियों के सहारे किलागेट की पीछे ले गए, जहां उससे न सिर्फ मारपीट की गई बल्कि उसे कट्टा अड़ाकर जान से मारने की धमकी भी दी गई।वहीं नाबालिग जब बदमाशों के चंगुल से बचकर घर आया और परिजन को पूरी कहानी सुनाई।

इसके बाद नाबालिग को लेकर परिजन थाने पहुंच गए। शुरुआती पूछताछ में नाबालिग ने पुलिस को बताया कि आरोपी अज्ञात हैं, साथ ही पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। नाबालिग से पूछताछ करने के दौरान पुलिस को दाल में कुछ काला दिखा। लिहाजा पुलिस तत्काल हरकत में आ गई। आरोपियों की पहचान करने और उनकी धर पकड़ के लिए दो टीमों का गठन कर उनके संभावित ठिकानों के लिए रवाना कर दिया गया। नाबालिग से पूछताछ के बाद पुलिस का कहना है कि बदमाशों ने नाबालिग को गफलत में उठाया था और ये गफलत सोशल मीडिया पर नाबालिग छात्र से जुड़े एक फ्रेंड की वजह से हुई थी।

LEAVE A REPLY