ग्वालियर – रेंज की डीआईजी कृष्णावेणी देशावंतू ने बीती रात कुछ थानों के निरीक्षण के बाद शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया।
यहां उन्होंने एसपी ऑफिस की कई शाखों में जाकर अलग-अलग निरीक्षण किया। इस मौके पर एसपी राजेश चंदेल एवं एडिशनल एसपी भी मौजूद थे ।
अपने निरीक्षण के बाद डीआईजी देशावंतु ने कहा कि एसपी ऑफिस के विभिन्न कार्यालयों के निरीक्षण में कुछ कमियां मिली है जिन्हें ठीक करने के दिशा निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी देशावंतु शाम को पुलिस लाइन का भी निरीक्षण करेंगी ।












