निगमायुक्त एवं सभापति ने देखा क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

0
130

ग्वालियर –  सभापति  मनोज सिंह तोमर एवं नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह ने आमखो स्थित क्षेत्रीय कार्यालय क्रमांक 21 का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था देखी । निगमायुक्त  सिंह ने संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए तथा यह भी कहा कि रिकॉर्ड को अच्छे से मेंटेन किया जाए।

नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह ने क्षेत्रीय कार्यालय में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इसके साथ ही मेला ग्राउंड सहित शहर के अन्य स्थलों पर निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
नगर निगम आयुक्त  हर्ष सिंह

ने मेला के पीछे रोड की सफाई नियमित कराने तथा आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
वहीं मुरार नदी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान गंदगी पाए जाने के कारण जोनल हेल्थ ऑफिसर जोन क्रमांक 9  लक्ष्मण करोसिया को भेजा गया मूल पद (वार्ड हेल्थ ऑफिसर )पर । साथ ही सहायक स्वास्थ्य अधिकारी ,वार्ड हेल्थ ऑफिसर को निर्देशित किया गया कि नदी के आस पास कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना करने के निर्देश दिए।

LEAVE A REPLY