टेंट व्यवसायी की हथौड़ा मारकर हत्या

0
98

ग्वालियर – शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर में एक टेंट व्यवसाई की हथौड़े से पीट-पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। मृतक सूरत जखेनिया टेंट के पाइप बनाने का कारोबार करता था और नाका चंद्रबदनी के पास रहता था। वह सोमवार रात को अपनी टेंट के पाइप की फैक्ट्री में गया था। उसके बाद वह घर नहीं लौटा।

सुबह जब उसके परिवार के लोग ढूंढते हुए वहां ट्रांसपोर्ट नगर पहुंचे। तब उन्हें उसकी दुकान के बाहर सूरज की मोटरसाइकिल खड़ी मिली ।लेकिन सूरज का कुछ अता पता नहीं था। उन्होंने ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 6 के पीछे स्थित उसकी फैक्ट्री में पीछे जाकर जब अंदर देखा तो उनके होश उड़ गए ।वहां सूरज जखेनिया औंधे मुंह पड़ा था। उसके सिर से खून बहकर सूख गया था ।पास में ही रक्तरंजित हथोड़ा भी पडा़ था। इसी हथौड़े से अज्ञात लोगों ने पीटकर उसकी हत्या की है। फिलहाल यह पता नहीं चला है कि सूरज की किसने और क्यों हत्या की है।

पुलिस भी घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच गई और उसने जांच पड़ताल शुरू कर दी। मौके पर एफएसएल टीम को भी बुलाया गया उसने भी अपने साक्ष्य एकत्रित किए हैं। फिलहाल घरवाले किसी पर अपना शक जाहिर नहीं कर रहे हैं। पुलिस अब मृतक सूरज जखेनिया के मोबाइल की कॉल डिटेल और उससे दुश्मनी रखने वालों के बारे में जानकारी हासिल कर रही है। इस मामले में एडिशनल एसपी ऋषिकेश मीणा ने कहा है कि किसी भारी-भरकम चीज से गहरी चोट पहुंचाकर सूरज नामक युवक की हत्या की गई है ।

इस हत्याकांड से जल्द ही पर्दा उठा दिया जाएगा। उनका यह भी कहना है कि जिस जगह यह हत्या की गई है वहां कच्चा टीन शेड है और बाहर से आने जाने का भी इंतजाम है। लेकिन जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है तो इसमें यह साफ है कि किसी नजदीकी या साथ में रहने वाले व्यक्ति ने ही सूरज को मौत के घाट उतारा है। बहोडा़पुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

LEAVE A REPLY