काली जामुन देख मन ललचा गया, पेड़ पर चढ़ा, पैर फिसला, नीचे गिरते ही मौत

0
130

अंतेष्टि के लिए भी नहीं थे पैसे, लोगों ने की मदद

ग्वालियर।

जामुन के लालच में एक युवक शास्त्री नगर में पेड़ पर जा चढ़ा। पेड़ से उसका पैर फिसल गया जिससे वह नीचे आ गिरा। वह घायल हो गया। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। थाटीपुर थाने की पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। घटना रविवार देर शाम की है।

राजेश सक्सेना अपनी पत्नी और दो बेटियों के साथ 145 मयूर नगर में किराये से रहता था। वह पत्नी के साथ टिफिन सेंटर में रोटी बनाने का काम करता था। रविवार को शास्त्री नगर में जामुन के पेड़ में काली जामुन देख जीभ ललचा गई। वह पेड़ पर चढ गया। पेड़ का तना गीला था इसलिए वह फिसलकर नीचे आ गिरा। उसकी मौत हो गई।

उसकी आर्थिक हालात ठीक नहीं थी इस कारण अंतेष्टि के लिए भी पैसे नहीं थे। सूचना मिलते ही बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल रात में वहां पहुंचे और पीड़ित परिवार को मदद का भरोसा दिया। रात अधिक होने के कारण सोमवार की सुबह अंतेष्टि हो सकेगी।

LEAVE A REPLY