गोला का मंदिर से एयर पोर्ट तक मुख्य मार्ग से हटाया अस्थाई अतिक्रमण

0
90

गोला का मंदिर से एयर पोर्ट तक मुख्य मार्ग से हटाया अस्थाई अतिक्रमण
ग्वालियर दिनांक 18 अगस्त 2024- नगर निगम के मदाखलत अमले द्वारा सुगम यातायात एवं नागरिकों की सुविधा के लिए निरंतर अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है।

 


मदाखलत अधिकारी श्री शैलेन्द्र चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि निगमायुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार शहर में सुगम यातायात हो इसके लिए प्रतिदिन यातायात में बाधक अतिक्रमण को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत गोले का मन्दिर से एयरपोर्ट तिराहा भिण्ड रोड ग्वालियर तक मुख्य मार्गो के दोनो ओर यातायात मे बाधक हाथ ठेलो, दुकानदारो की दुकानो के बाहर सडक/फ़ुटपाथ पर रखे स्टैन्ड बोर्डो, काउन्टरो, टेबलो, मारबलो, ड्र्मो, पानी की टन्कियो सहित अन्य अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया।

LEAVE A REPLY