ग्वालियर दिनांक 18 अगस्त 2024- नगर निगम ग्वालियर द्वारा नागरिकों की सुविधा एवं सुगम यातायात के लिए अभियान चलाकर शहर की विभिन्न सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग का कार्य किया जा रहा है।

नोडल अधिकारी पेच रिपेयरिंग श्री प्रदीप जादौन ने बताया कि नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देशानुसार निगम के अमले द्वारा निरंतर सुगम यातायात एवं आम नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न सड़कों पर पेच रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है। जिसके तहत वार्ड क्रमांक 35 काजल टॉकीज से रामकुई पुलिया तक नहर पर, सिरोल चौराहे से हुरावली गोलंबर तक, खाटू श्याम मंदिर के सामने वार्ड नंबर 12, सुरेश नगर दुल्लपुर, वार्ड 19 दाने बाबा आदर्श नगर, राम मंदिर से फलका बाजार मुख्य मार्ग, वार्ड 25 सेंट पॉल स्कूल के पास गली में सात नंबर चौराहा तक, वार्ड 39 डॉक्टर कमल किशोर से जच्चा खाना लक्ष्मीगंज तक, वार्ड 28 पटेल पेट्रोल पंप के पास, आदित्यपुरम, ट्रांसपोर्ट नगर, वार्ड 61 खुरैरी, गर्गज कॉलोनी के सामने रेलवे क्रॉसिंग, वार्ड 6 मछली मंडी के सामने महर्षि वाल्मीकि मंदिर, शिव विहार कॉलोनी सागर ताल, सूर्य नमस्कार तरह से आकाशवाणी तक, गोला का मंदिर से काल्पी ब्रिज तक, वार्ड 58 माधव नगर मंदिर के सामने रितु फर्नीचर के पास, वार्ड 38 अयोध्या नगरी गोल पहाड़िया, मिनी स्टेडियम से पहले दर्पण कॉलोनी, सहारा हॉस्पिटल के सामने बसंत विहार, बरा गांव, ट्रांसपोर्ट नगर, जनकपुरी पार्क सिंधी कॉलोनी, वार्ड 66 नाका चंद्रबदनी, न्यू आदर्श नगर पानी की टंकी पास पिंटो पार्क, न्यू सारिका नगर, काल्पी ब्रिज से बिरला नगर,वार्ड 62 करिश्मा कॉलोनी,सूर्य नमस्कार से आकाशवाणी तिराहा तक, सूर्य नमस्कार से ट्रिको हाउस तक, तिवारी नर्सिंग होम से शिंदे की छावनी मैन रोड, ठाकुर मोहल्ला चंदन नगर, एस ए एफ पेट्रोल पंप से बेटी बचाओ चौराहा तक दोनों तरफ, वार्ड 63 रुद्रपुर गांव, अजाक्स कार्यालय के सामने थाटीपुर, वार्ड 18 कुशवाहा मार्केट दीनदयाल नगर सहित विभिन्न जगहों पर पेच रिपेयरिंग कर यातायात को सुगम बनाया गया।












