गोपाल को नोटिस, करन की सेवाएं समाप्त
ग्वालियर ।
नगर निगम आयुक्त किशोर कन्याल द्वारा आज दैनिक समाचार पत्र में प्रकाशित समाचार के आधार पर महिलाकर्मी को स्थाई करने के नाम पर ब्लैकमेल करने वाले दोनों कर्मचारियों के खिलाफ कडी कार्रवाई करते हुए विनियमित कर्मी गोपाल बाल्मीक को कारण बताओ नेाटिस जारी किया तथा आउटसोर्स कर्मचारी करन बाल्मीक की सेवाएं समाप्त करने के निर्देश जारी किए।












