ग्वालियर – जनवरी को अयोध्या में प्रभु राम जी की होने वाली प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में शहर भर के सभी मंदिरों पर सजाया जा रहा है साथ ही सभी में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इसी क्रम में शुक्रवार को मदन मोहन मंदिर और खेड़ापति मंदिर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।
मदन मोहन मंदिर और खेड़ापति मंदिर में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और भक्तजनों ने मदन मोहन मंदिर के अंदर सफाई इत्यादि कार्य किया। 22 जनवरी के उपलक्ष में मंदिर की विशेष सजा की जा रही है। जिस मंदिर बेहद सुंदर दिख रहा है ।
इसी प्रकार खेड़ापति हनुमान मंदिर पर 22 जनवरी के उपलक्ष्य में मंदिर की पुताई साफ सफाई इत्यादि कार्य किया जा रहे हैं। यह सभी कार्य भक्तजनों के द्वारा किए जा रहे हैं । शुक्रवार को भी खेड़ापति मंदिर में भक्त जनों और पुजारी द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।












