सिटी रिपोटर ग्वालियर !
ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की अगुवाई में आयोजित गैंडे वाली सडक पर मिनी मैराथन में ग्वालियर वासियों ने उत्साह और जोश के साथ दौड लगाई तथा ग्वालियर को स्वच्छ और नशा मुक्त बनाने की शतथ ली। उल्लेखनीय है कि स्वच्छता के लिए मिनी मैराथन दौड़ के आयोजन का मकसद लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। ऊर्जा मंत्री तोमर ग्वालियर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने के लिए प्रत्येक रविवार को मिनी मैराथन के साथ ही स्वच्छता अभियान चलातें हैं। इस अभियान में बडी संख्या में शहरवासी जुडकर शहर को स्वच्छ व नशामुक्त बनाने का प्रण भी ले रहे हैं। इसी क्रम में आज वार्ड 36 स्थित गैंडे वाली सडक पर बाल्मिक मंदिर से पीएचई ऑफिस तक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। ऊर्जा मंत्री तोमर ने मिनी मैराथन के दौरान झाड़ू लगाकर नागरिकों तक यह संदेश पहुँचाया कि स्वच्छता केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि स्वस्थ और उज्ज्वल जीवन की मजबूत नींव है।यह हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।

मिनी मैराथन दौड़ के समापन पर ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि युवाओं, विद्यार्थियों और नागरिकों की सक्रिय भागीदारी ने यह साबित किया कि जब हम एकजुट होते है तो बदलाव निश्चित होता है। आप सभी के सहयोग से हम सब ने मिलकर ग्वालियर को स्वच्छ, हरा-भरा, प्रदूषण मुक्त और नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इसकी सफलता के लिए आपके इस सेवक के साथ-साथ हर नागरिक की सहभागिता जरूरी है।
इस दौड़ में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावा शहर के युवाओं, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं
भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पार्षद सुश्री भावना खटीक, श्री लवि खंडेलवाल,
आकाश सक्सैना, गुरमुख करोसिया, प्रयाग तोमर, बजरंग सैंगर, शैलू
चौहान, रवि तोमर एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
सागरताल पर चलाया विशेष स्वच्छता अभियान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सागरताल पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर सामूहिक रूप से सागरताल की सफाई की। उन्होंने कहा कि आज सागरताल में स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देते हुए सक्रिय रूप से सफ़ाई की। यह सिर्फ सफ़ाई नहीं, बल्कि जिम्मेदारी और श्रमदान की मिसाल है। उन्होंने शहवासियों से अपील करते हुए कहा कि शहरवासी भी इस स्वच्छता अभियान के प्रयास में सहभागी बने। इसके साथ ही वार्ड क्रमांक 5 आनंद नगर, सूरज सुंदरम गार्डन क्षेत्र का निरीक्षण कर सीवर लाइन एवं गंदे पानी की समस्या का जायज़ा लिया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर नगर निगम अपर आयुक्त प्रदीप तोमर, पार्षद श्री दीपक मांझी, श्री प्रयाग तोमर, जीतू राजपूत, योगेन्द्र तोमर एवं जनप्रतिनिध एवं आमजन उपस्थित रहे।
लक्ष्मीबाई कॉलोनी एवं गांधीनगर पार्क में विद्युत शिविर लगाकर सुनी आमजन की समस्यायें
ऊर्जा मंत्री प्रुद्युम्न सिंह तोमर ने लक्ष्मीबाई कॉलोनी कम्युनिटी हॉल एवं गांधीनगर पार्क में
प्रबुद्धजनों से विद्युत समस्याओं के संबंध में चर्चा की तथा आमजन द्वारा बताई गई विद्युत स
संबंधित समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही
लक्ष्मी बाई कॉलोनी में सड़क, सीवर और नालियों का निरीक्षण किया तथा सफाई की ।
संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी मार्ग और नालियां नियमित रूप से स्वच्छ
बनी रहें। इस अवसर पर पार्षद सोनू त्रिपाटी, श्रीमती अंजना हरिबाबू शिवहरे, अरूण
वाजपेयी, ओपी तोमर एवं विद्युत विभाग मुख्य महाप्रबंधक श्री विनोद कटारे सहित अन्य
सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












