आपा गंज एवं तारागंज इलाके में जुलूस निकालने को लेकर स्थानीय पंचमुखी हनुमान मंदिर पर काफी देर तक नारेबाजी की।

0
115

ग्वालियर –  हनुमान जयंती के मौके पर हिंदू संगठन से जुड़े लोगों ने आपा गंज एवं तारागंज इलाके में जुलूस निकालने को लेकर स्थानीय पंचमुखी हनुमान मंदिर पर काफी देर तक नारेबाजी की। जिला प्रशासन ने हिंदू संगठन के लोगों को बाइक रैली और जुलूस निकालने के लिए दूसरा रूट दिया था लेकिन हिंदू संगठन से जुड़े लोग अल्पसंख्यक बाहुल्य इलाके से जुलूस निकालने पर अड़े रहे ।

बजरंग दल से जुड़े पप्पू वर्मा का कहना है कि आपा गंज भी शहर का ही एक हिस्सा है जब ताजिए आम रास्तों और मंदिरों के सामने से गुजर सकते हैं तो हनुमान जयंती पर उनकी रैली को क्यों रोका जा रहा है ।उन्होंने कहा कि यदि जुलूस निकलेगा तो आपागंज से ही निकलेगा ,अन्यथा वे हनुमान चालीसा का पाठ करके अपने रैली को यहीं समाप्त कर देंगे। हिंदू संगठन से जुड़े लोगों की घोषणा के बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया ।

रामनवमी पर जिस तरह से जैसे कई शहरों से उपद्रव की खबरें आई थी उसी के मद्देनजर जिला प्रशासन ने स्थिति पर नियंत्रण रखने के लिए प्रशासन के सुझाए मार्ग से ही रैली निकालने को कहा ।इसी को लेकर दोनों पक्षों में कई दौर की बातचीत चलती रही लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। पुलिस का कहना है कि किसी भी असामाजिक तत्व को उपद्रव नहीं करने दिया जाएगा ।कानून व्यवस्था बनाए रखने की हरसंभव कोशिश की जाएगी।

LEAVE A REPLY