ग्वालियर – में जूनियर डॉक्टरों ने नवनिर्मित1000 बिस्तर के अस्पताल के पास कस्तूरबा मार्ग पर चक्काजाम कर नारेबाजी की,
प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों की मांग हैं कि पुराने जयारोग्य अस्पताल कैंपस और नवीन अस्पताल के बीच निकली रोड को अस्पताल परिसर में ही शामिल कर लिया जाय….. जूनियर डॉक्टरों का कहना हैं कि पुराने जयारोग्य अस्पताल परिसर में कार्डियोलॉजी, न्यूरोलोजी, रेडियोलोजी, कैंसर यूनिट आदि महत्वपूर्ण विभाग संचालित किए जा रहे हैं।
दूसरी तरफ कई विभागों को नव निर्मित 1000 बिस्तर के अस्पताल में संचालित किए जा रहे है,इस कारण मरीजों और चिकित्सकों को इस अस्पताल परिसर से नवनिर्मित अस्पताल में जाना आना पड़ता हैं, रात के वक्त महिला मेडिकल स्टाफ को रोड पार करके जाने में परेशानी होती हैं,
डॉक्टरों को भी रात के वक्त रोड पार करके जाना आना पड़ता हैं, रात के वक्त रोड क्रॉसिंग करते वक्त तेज रफ्तार वाहनों से डॉक्टर हादसे का शिकार हो रहे है, जूनियर डॉक्टरों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द सुनवाई नहीं हुई तो, वे उग्र आंदोलन करेंगे।












