नाना, नानी और मामा को रास्ते हटाने की साजिश में नातिन ने नाना की जान ले ली

0
207

ग्वालियर –  में प्रेम प्रसंग के चलते नाना, नानी और मामा को रास्ते हटाने की साजिश में नातिन ने नाना की जान ले ली। नाना नशीला पदार्थ की गोलियां का ओवर डोज सहन नहीं कर पाए और उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। नानी की हालत भी गंभीर है।

उधर दिल्ली में पुलिस के हाथ आने पर आरोपी नातिन भी नींद की गोलियां गटक गई थी। उसकी हालत में भी सुधार नहीं है। इसलिए पुलिस उसे दिल्ली से ग्वालियर नहीं लेकर आ पाई है। वही पुलिस का कहना है कि आरोपी नातिन के आने के बाद पूरी घटना का खुलासा हो सकेगा।

दरअसल सिरोल थाना क्षेत्र के हरिखेड़ा गांव में रहने वाले 60 साल के किशनलाल संखवार, उनकी 58 साल की पत्नी कंठश्री और 22 साल के बेटे सोनू को नातिन काजल ने देर रात मैगी में नशीला पदार्थ की गोलियां खिलाईं थीं। तीनों को बेहोश कर काजल घर से 25 हजार रुपया नकद, मामा की शादी के लिए बनवाए जेवर और उसके दोनों मोबाइल फोन लेकर प्रेमी बंटी के साथ भाग गई थी। काजल ने मैगी में तादात से ज्यादा नशीली गोलियां झोंकी थी। ओवर डोज बुजुर्ग किशनलाल सखंवार नहीं सहन कर पाए और उनकी आज इलाज के दौरान मौत हो गई। वही उनकी पत्नी कंठश्री की हालत भी नाजुक है। वह भी वेंटीलेटर पर हैं। पुलिस ने आरोपी युवती और उसके प्रेमी को दिल्ली में पकड़ लिया था।

लेकिन पुलिस से बचने के लिए युवती नशीली गोलियां खा गईं। उसकी हालत भी ठीक नहीं है। इसलिए उसे दिल्ली में ही अस्पताल में भर्ती किया है। आरोपी की हालत में सुधार होने पर उसे यहां ग्वालियर लाया जाएगा। जिसके बाद पूछताछ में पूरी कहानी सामने आएगी। फिलहाल पुलिस ने किशनलाल की मौत होने पर आरोपी युवती पर गैरइरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

LEAVE A REPLY