50 किलो अमानक पॉलीथिन जप्त कर वसूल किया 10 हजार जुर्माना

0
89

 

ग्वालियर  –  स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 के तहत आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियांे द्वारा प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर स्वच्छता जागरूकता अभियान तो चला ही रहे हैं इसके साथ ही अमानक पॉलीथिन रखने वालों से पॉलीथिन जप्त करने के साथ ही जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है।

निगमायुक्त  हर्ष सिंह के निर्देशानुसार उपायुक्त  अमर सत्य गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य अधिकार  भीष्म कुमार पमनानी एवं सहायक स्वास्थ्य अधिकारी  अशोक खरे, जोनल हेल्थ ऑफिसर  लक्ष्मण घई द्धारा वार्ड क्रमांक 40 में अग्रवाल इंटरप्रोजेस पर करवाई करते हुए 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक एवं पॉलिथीन जप्त की तथा ही 10000 रुपए का जुर्माना वसूला। कारवाई में डब्लयूएचओ अजय पवार, दरोगा रवि राणा सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY