रुपया 24 पैसे चढ़कर 82.10 पर

0
150

मुंबई  –  विदेशी पूंजी की आवक और कच्चे तेल के दामों में गिरावट से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे चढ़कर 82.10 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का लाभ भी घरेलू मुद्रा को मिला। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.12 पर खुला।

शुरुआती सौदों में यह 82.16 के 82.10 के बीच कारोबार कर रहा था। रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 82.34 प्रति डॉलर के भाव पर आ गया था।

रामनवमी के अवसर पर गुरुवार को बाजार बंद थे।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 102.20 पर आ गया।

 

LEAVE A REPLY