महाराष्ट्र में तेज रफ़्तार से बढ़ रहा कोरोना, 14 दिनों में सक्रिय मरीजों की संख्या तीन गुना

0
141

मुंबई –  पिछले 14 दिनों के दौरान महाराष्ट्र में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या लगभग तीन गुना हो गई है।

19 मार्च को राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1 हजार 308 थी. गुरुवार को मरीजों की संख्या 3 हजार 16 पर पहुंच गई।

जबकि कल दिन भर में राज्य में कोरोना के 693 नए मरीज दर्ज किए गए। इसी दौरान मुंबई में 192 नए कोरोना मरीज सामने आए। मुंबई में इस वक्त कोरोना के 846 एक्टिव मरीज हैं।

कोरोना की चौथी लहर थमने के बाद प्रदेश में कोरोना के सक्रिय मरीजों ने करीब पांच महीने बाद फिर ढाई हजार का आंकड़ा पार कर लिया. राज्य में यह देखा जा रहा है कि मुख्य रूप से मुंबई, ठाणे, पुणे, रायगढ़ और नासिक जिलों में कोरोना के मामलों में वृद्धि हुई है। इन पांच जिलों में एक साथ राज्य में 80 प्रतिशत सक्रिय कोरोना रोगियों का पता चला है।

LEAVE A REPLY