रात रात भर बिजली गुल, होने लगे हंगामे, उर्जा मंत्री ने ली मैराथन बैठक फिर भी असर नहीं

0
95

बिजली कम्पनियों के अधिकारियों की बैठक में दिए निर्देश

ग्वालियर ।

तापमान 47 डिग्री को पार कर गया है । ग्वालियर में भीषण गर्मी दे लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। रात और दिन में लाइट कब चली जाए, कब झटके दे, कुछ नहीं कहा जा सकता। अब जगह-जगह हंगामे की खबरें आने लगी है। इसे देखते हुए ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने गुरुवार की सुबह बिजली कंपनी के अधिकारियों की मैराथन बैठक बुलाई और कहा….कि भीषण गर्मी के कारण प्रदेश के आम नागरिकों को बिजली ट्रिपिंग का सामना न करना पड़े इसके लिए अधिकारी माकूल बंदोबस्त करें।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने भिण्ड,मुरैना, श्योपुर तथा विजयपुर के विभागीय अधिकारियों द्वारा उपभोक्ताओं के फोन न उठाने की शिकायतों पर कड़ी नाराज़गी व्यक करते हुए कहा कि जो अधिकारी धूर्तता की वजह से उपभोक्ताओं के फोन नहीं उठाते हैं, वह समझ लें कि उनकी वजह से ऊर्जा विभाग की छवि ख़राब हुई तो ऐसे अधिकारी बख्शे नहीं जाएंगे।
ऊर्जा मंत्री श्री  तोमर ने कहा कि पिछले 10 दिनों में ट्रिपिंग की घटनाओं में वृद्धि हुई है, इस व्यवस्था में तुरन्त सुधार होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन पाश कालोनियों से शत प्रतिशत राजस्व वसूली होती है, वहां ट्रिपिंग नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सर्वाधिक ट्रिपिंग वाले जिलों के विभागीय अधिकारियों को हिदायत दी कि समय रहते अपने-अपने इलाके की विद्युत की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करें। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने यह भी कहा कि 47 डिग्री तापमान में कार्य करने बाले विधुत कर्मचारियों को धन्यवाद किया !
इस अवसर पर विद्युत वितरण कम्पनियों के अधिकारी डीपीएस यादव, डायरेक्टर टेक्निकल  सुखेजा,महाप्रवंधक,राजीव गुप्ता,मुख्य महाप्रवंधक, शिशिर गुप्ता, महाप्रवंधक,विनोद कटारे महाप्रवंधक , श्रीनिवास यादव,ड़ीजीएम,अजीत राजपूत, राहुल साहू, गगनदेव शर्मा, नितिन छीपा सहित ग्वालियर-चंबल संभाग के अन्य विभागीय अधिकारी वर्चुअली मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY