पड़ाव थाना क्षेत्र में छात्र के साथ हुई लूट

0
107

ग्वालियर – ग्वालियर के पड़ाव थाना क्षेत्र के फूलबाग इलाके में एक रोज पूर्व हुई छात्र से लूट के मामले में पुलिस ने लूट की वारदात में शामिल एक आरोपी को दबोचा है पकड़े गए आरोपी से उसके तीन अन्य साथियों के बारे में पूछताछ की जा रही है जिससे बाकी के फरार तीनों आरोपियों को जल्द पकड़ा जा सके.

बैजाताल रोड पर मंगलवार तड़के एक छात्र पर कट्टा अड़ाकर बाइक सवार चार बदमाश मोबाइल और पर्स लूट ले गए। छात्र सुबह की सैर पर निकला था। इसी दौरान बदमाशों ने उसे घेर लिया। इस मामले में पड़ाव थाना पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर आरोपितों की पहचान भी कर ली है, और एक आरोपी पुलिस के हाथ भी लगा है ,, दरअसल शिंदे की छावनी इलाके का रहने वाला रोहित पुत्र विष्णु प्रजापति रोज सुबह की सैर पर जाता है। वह फोर्स में जाने की तैयारी कर रहा है और बैजाताल रोड पर दौड़ की प्रैक्टिस करता है।

मंगलवार सुबह वह घर से निकला। सुबह करीब 5.40 बजे वह बैजाताल रोड पर दौड़ रहा था, इसी दौरान दो बाइक पर सवार होकर आए चार बदमाशों ने घेर लिया। बदमाशों ने उस पर कट्टा अड़ाया। इसके बाद जेब में रखा मोबाइल और पर्स छीन लिया। फिर उसे गोली मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए इस दौरान यहां से कुछ लोग निकले, इनकी मदद से रोहित ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पड़ाव थाने की फोर्स भी मौके पर पहुंची और एक आरोपी की धरपकड़ कर ली गई है बाकी के तीन अन्य साथियों की तलाश में पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है.

LEAVE A REPLY