आरआई के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई।

0
97

ग्वालियर –  में घाटीगांव में पदस्थ राजस्व विभाग के आरआई के बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। घटना ग्वालियर के कंपू थाना इलाके के चिरवाई नाके इलाके की है। आरआई दिलीप नागर का बेटा ग्वालियर के आईटीएम कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है, आदर्श सेकंड ईयर का छात्र था, रोजाना की तरह आज भी वह , बाइक पर सवार होकर घर से कॉलेज जाने के लिए निकला था।

लेकिन जैसे ही वह, अपने घर बेलदार के पुरा से चिरवाई नाके पर पहुंचा इस दौरान शीतला माता मंदिर मोड किड्स कॉर्नर स्कूल के पास किसी अज्ञात वाहन ने छात्र आदर्श नागर की मोटरसाइकिल में टक्कर मार दी। इस घटना में आदर्श की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। अज्ञात वाहन टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया।

फिलहाल पुलिस ने मृतक छात्र की डेड बॉडी को कब्जे में लेकर उसका पीएम कराया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY