ग्वालियर में रिटायर्ड सैनिक की हत्या, बक्से में बंद कर दिया शव: 16 साल की नातिन पड़ोसी की छत पर छुपी पकड़ी गई

0
140

ग्वालियर  में एक रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। उसका शव घर के एक कमरे में रखे बक्से में बंद मिला है। पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। संभवता होली की रात ही उसकी हत्या कर दी गई है। पुलिस नातिन को लापता मानकर तलाश करती रही थी। तभी सुबह पुलिस को मृतक की नाबालिग नातिन पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की छत पर छुपी मिली। जिसे हिरासत में लेकर थाने पहुचा दिया। दो दिन से यही नातिन ने परिजन को बताया था कि दादाजी को पैसे के लेन देन को लेकर मार डाला है और उसे अंधेरे कमरे में बंद कर दिया है। पुलिस को पूरा मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। वही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

8 दिन पहले नातिन के साथ आये थे

जिला दतिया के थान गांव पंडोखर निवासी 65 वर्षीय रामस्वरूप राठौर होमगार्ड से रिटायर्ड सैनिक हैं। आठ दिन पहले वह अपनी 16 साल की नातिन मनीषा राठौर के साथ ग्वालियर आए थे। यहां ग्वालियर के माधौगंज थाना क्षेत्र के गुढ़ा स्थित कृष्णा नगर में भी उनका घर है। होली से पहले यहां रामस्वरूप अपनी नातिन के साथ आए थे। नातिन 10वीं की छात्रा है और उसकी स्कॉलरशिप के सिलसिले में वह साथ आई थी। होली तक दोनों को आसपास रहने वालों ने देखा था। लेकिन उसके बाद से कोई नजर नहीं आ रहा था। होली के अगले दिन छात्रा ने अपने पिता महेश राठौर को फोन कर दतिया में सूचना दी थी कि कुछ लोग दादा से मारपीट कर रहे हैं और पैसे के लेनदेन पर विवाद कर रहे हैं। इस पर छात्रा के पिता ने कहा कि दादा से बात कराओ तो उसने कहा कि दादाजी रुपए लेने गए हैं।

इसके बाद महेश ने पास ही रहने वाले राजेन्द्र धाकड़ को जाकर देखने के लिए कहा। जब राजेन्द्र वहां पहुंचे तो दरवाजा खुला हुआ था पर अंदर न तो दादा था न ही नातिन। इसके बाद उन्होंने महेश को सूचना दी और ताला लगा दिया। मनीषा ने फिर अपने पिता को फोन किया और कहा कि दादाजी की हत्या कर दी है और लाश कमरे में पड़ी है और उसे किसी अंधेरे कमरे में बंद कर दिया है। इस पर परिजन घबराकर ग्वालियर आए। पड़ोसी से ताला खुलवाया और अंदर पहुंचे तो अंदर कोई नाहन दिखाई दिया एक स्मैल आ रही थी। परिजन को लगा कि बेटी और दादा दोनों लापता हैं पुलिस को सूचना देनी पड़ेगी तो उनके फोटो और दस्तावेज के लिए जैसे ही उन्होंने बक्सा खोला तब उनके पैर दिखाई दिए जिसमें महेश के पिता रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक का शव पड़ा हुआ था। जो पूरी तरह सड़ चुका था। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और फोरेंसिक और फिंगर प्रिंट टीम को स्पॉट पर बुलाया। प्रारंभिक पड़ताल में साफ हो गया कि रिटायर्ड होमगार्ड सैनिक की हत्या की गई है और नातिन घर से गायब है।

लापता नातिन पड़ोसी की छत से पकड़ी

पुलिस ने होमगार्ड सैनिक का शव बक्से में मिलने के बाद नातिन को लापता मानकर उसकी तलाश शुरू कर दी। तभी आज सुबह वहां अपने घर के पास ही एक पड़ोसी के निर्माणाधीन मकान की छत पर मृतक की नातिन छिपी मिली। जैसे ही लोगों ने उसे छिपा देखा तो पुलिस को बताया। जिसे पुलिस तत्काल हिरासत में लेकर थाने पहुंचा दिया। पुलिस ने जब थाना लाकर 16 साल की छात्रा से पूछताछ की तो कुछ नाम उसने बताये है। कुछ लड़के उससे मिलने आते थे उनकी पुलिस तलाश कर रही है। इस मामले में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। वही पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जल्द ही इस हत्याकांड का खुलासा करने की बात कही है

LEAVE A REPLY