अटल बिहारी वाजपेई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में किया गया त्रैमासिक शोध जर्नल ‘शोधायन ‘ के विशेषांक का विमोचन

0
98

ग्वालियर – शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली ,मध्य भारत प्रांत, दूरस्थ शिक्षण संस्थान ,जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर एवं आईटीएम विश्वविद्यालय ग्वालियर के संयुक्त तत्वाधान में 15,16 जुलाई 2023 को राष्ट्रीय संगोष्ठी राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत शैक्षणिक स्वायत्तता : प्रावधान एवं संभावनाएं विषय पर संगोष्ठी का आयोजन अटल बिहारी वाजपेई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट में किया गया था। इस संगोष्ठी में पढ़े गए शोध पत्रों को संकलित कर त्रैमासिक शोध जर्नल ‘शोधायन ‘ के विशेषांक के रूप में प्रकाशित किया गया है। इस विशेषांक का विमोचन शुक्रवार दिनांक 29 मार्च 2024 को ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेई इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के

सभागार में किया गया। इस अवसर पर ग्वालियर के नामचीन शासकीय एवं अशासकीय विश्वविद्यालय के कुलपति अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे। इस जर्नल के प्रधान संपादक प्रो. राजेंद्र वैद्य ने बताया कि इस अवसर पर शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास के राष्ट्रीय सचिव अतुल कोठारी, प्रो.अविनाश तिवारी, कुलपति,जीवाजी विश्वविद्यालय, आईआईआईटीटीएम के निदेशक प्रो.एस एन सिंह, आईटीएम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ.दौलत सिंह चंदेल, प्रो.राजेश तोमर, कुलपति आई एस विश्वविद्यालय, भोपाल, प्रो.राजेश वर्मा, कुलपति, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्य भारत शिक्षा समिति के अध्यक्ष प्रो.राजेन्द्र बांदिल,सुरेश गुप्ता , प्रो.आलोक शर्मा, पर्यावरण एवं टूरिज्म आईआईटीटीएम,ग्वालियर,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष न्यास,धीरेन्द्र सिंह भदौरिया, सह संयोजक म.भा.प्रांत, प्रोफेसर हेमंत शर्मा,प्रोफेसर राकेश कुशवाह , कुलसचिव, राजकुमार

बाजपेई, डॉ महिपाल सिंह भदौरिया, प्रो.अशोक चौहान की उपस्थिति में विमोचन किया गया।
इस मौके पर कल्पना भदौरिया सहित अनेक शिक्षा विद उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY